अमीन के पद पर नियुक्ति को अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जाँच
अमीन के पद पर नियुक्ति को अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जाँच
जे टी न्यूज, मधुबनी:

अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाँच हेतु दिनांक-23.12.2024 को जिला स्थापना शाखा, मधुबनी में पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा मूल प्रमाण पत्र एवं सभी प्रमाण पत्रों के जाँचोपरांत प्रथम दृष्यता संतुष्ट हो जाने के उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों से इस आशय का शपथ पत्र लिये जाने का निदेश है कि उनके द्वारा दिये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर उनकी नियुक्ति रद्ध कर दी जायेगी।
सभी अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु दिनांक-23.12.2024 को 10ः30 बजे पूर्वाहन को जिला स्थापना शाखा, मधुबनी में निम्नांकित कागजातों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें।
1. शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र (मूल एवं एक प्रति स्व अभिप्रमाणित)
2. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा जारी प्रवेश पत्र की प्रति।
3. सत्यापन हेतु जमा किये गये सभी प्रमाण पत्र गलत पायें जाने पर नियुक्ति रद्ध कर दी जायेगी एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी इस आशय का शपथ पत्र देना होगा ।
4. तीन पासपोर्ट साईज फोटो।

