जन आशीर्वाद संवाद को लेकर निशिकान्त आज पहुंचेंगे खगडिया, करेंगे संबोधित

जन आशीर्वाद संवाद को लेकर निशिकान्त आज पहुंचेंगे खगडिया, करेंगे संबोधित
फोटो – , रेणुका सिंह।


जेटी न्यूज
खगड़िया। युवा उद्यमी सह समाजसेवी निशिकांत सिन्हा कुशवाहा आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को खगडिया के कोशी काॅलेज मैदान में जन आशीर्वाद संवाद के साथ आत्मनिर्भर बिहार निर्माण केलिए जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। श्री सिन्हा के जनसंपर्क पदाधिकारी रेणुका सिंह ने सोमवार को निशिकान्त सिन्हा के कार्यक्रम और उद्देश्य की जानकारी देते हुए उक्त बतें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा दिलों की धड़कन श्री सिन्हा का दिल अपनी धरती, अपनी मातृभूमि बिहार केलिये धड़कता है। वे न केवल एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि समाज सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित और नयी पीढी केलिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी हैं।

अपनी सफलताओं के बीच समाज के प्रति जिम्मेदारी को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, स्वावलंबी समाज और आत्मनिर्भर राज्य के विकास की नई शुरुआत है। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, समाज के अधिकारों और बदलाव का आरंभ है।

Related Articles

Back to top button