अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
जेटी न्यूज (पूसा) समस्तीपुर।
आगामी 01 से 05 जनवरी 2025 के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान प्रायः साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा०आर०पी०सी०ए०यू० पूसा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 20-22 और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उत्तर पश्चिम बिहार जैसे पूरबी तथा पश्चिमी चंपारण और तराई के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अन्य जिलों में इसके 5-7 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह में मध्यम कुहासा छा सकता है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में औसतन 06 से 08 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।


