स्व. तेतरी देवी व स्व. हरदेव ठाकुर को भारतीय नाई समाज कमिटी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
स्व. तेतरी देवी व स्व. हरदेव ठाकुर को भारतीय नाई समाज कमिटी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, खगड़िया: सदर प्रखंड अंतर्गत लाभगांव में स्व. तेतरी देवी एवं स्व. हरदेव ठाकुर जी का उनके पुत्र दिलीप ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, सियाराम ठाकुर, प्रकाश ठाकुर व पूरे परिवार के द्वारा अपने आवास पर दिन शुक्रवार को खगड़िया व बेगूसराय भारतीय नाई समाज कमिटी के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्व. तेतरी देवी व स्व. हरदेव ठाकुर के तैलिय चित्र पर संयुक्त रूप से रतन ठाकुर, इंद्रदेव ठाकुर, भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव खगड़िया के पांडव कुमार, बेगूसराय जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाशंकर ठाकुर उर्फ़ रामु ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, जिला सचिव रंजीत ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अशर्फी ठाकुर, खगड़िया जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला संरक्षक कालेश्वर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राम जी ठाकुर, गोगरी नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर,जिला युवा अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला कार्यकारी सदस्य अरविंद कुमार, आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
पुष्पाजलि कार्यक्रम में बोधु ठाकुर, श्याम नंदन ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर,संतोष ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर,कमली ठाकुर राजेश ठाकुर, मंटू ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुरेश ठाकुर पिंकू ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राम रतन ठाकुर सतीश ठाकुर,रणजीत ठाकुर, हरे राम ठाकुर,वकील ठाकुर, गौतम ठाकुर सहित परिवार के सभी सदस्य व ग्रामीणों द्वारा भी स्व. तेतरी देवी व स्व. हरदेव ठाकुर के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर व संचालन जिला सचिव सह प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने किया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ठाकुर ने कहा स्वर्गीय हरदेव ठाकुर जी सामजिक व्यक्ति थे वे संगठन के साथ मिलकर नाई समाज के विकास के लिए कार्य करते ही थे अन्य सामाजिक कार्य में भी वे अहम भूमिका निभाते थे। उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय तेतरी देवी हमेशा उनका साथ देती थी। स्वर्गीय हरदेव ठाकुर व उनकी धर्म पत्नी स्वर्गीय तेतरी देवी के गुजरने से नाई समाज के परिवार को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा जन्म मरण तो ईश्वर की देन है लेकिन समाज में रहकर समाज के लिए जो करते है वे मरणोपरांत अमर हो जाते है वे हमेशा सब के दिलो में जीवीत रहते है । स्वर्गीय हरदेव ठाकुर व उनकी धर्म पत्नी स्व. तेतरी देवी के गुजरने से उनकी कमी नाई समाज को व जिला कमिटी को हमेशा रहेगी। उन्होंने उनके पुत्रो से कमिटी से मिलकर उनकी कमी को पुरा करने की अपील किया गया।
बेगूसराय जिला का. अध्यक्ष रामशंकर ठाकुर ने कहा किसी ग्राम व शहर मे सुख या दुःख में किसी प्रयोजन या कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य ही रहता है की अपने दूर दूर के रिश्तेदारों, ग्रामीणों से मिलन व एक साथ बैठकर अपने समाज के विकास पर चर्चा करना। क्युकी वर्तमान समय में लोग इतना व्यस्त है की वे एक दूसरे को समय नही दे पाते इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम में उपस्थित होकर वे अपने परिवार व समाज से मिलने का अवसर प्राप्त करते है ।


