कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह हेतु पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव द्वारा नाई समाज का बस द्वारा रवाना

कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह हेतु पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव द्वारा नाई समाज का बस द्वारा रवाना

जे टी न्यूज, खगड़िया : भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फ़रवरी को आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह सह राज्य स्तरीय नाई सम्मेलन कार्यक्रम, रविंद्र भवन पटना हेतु जिले से नाई समाज के बस को राजद कार्यालय से पूर्व नगर सभापति सह राजद जिला अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव द्वारा रवाना किया गया।

मौके पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा बिहार ही नही देश व विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले ,बिहार की दशा व दिशा को गति देने वाले महा पुरुष की जन्म शताब्दी समारोह मनाना गर्व की बात है ।

जन नायक कर्पूरी ठाकुर जाति के नही बल्कि सभी जातियों के लिए समाज सेवा की भावना से कार्य किये। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्ता गरीबो तक पहुंचनाने का कार्य किये, जिससे बिहार की आर्थिक विकास सम्भव हो सका।

मौके पर जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रितेश ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा सचिव कुंदन कुमार, युवा कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार,

युवा अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, गोगरी नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सचिव सदानंद ठाकुर, तितली भारती, अजय ठाकुर, विनय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अजय कुमार, चमरू शर्मा आदि सेकड़ो नाई समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button