राजेंद्र चौक पर पूर्व विधायक पूनम यादव ने शान से फहरायी तिरंगा

शिलान्यास किया उस कार्य में कोई गिट्टी तक नहीं बीछा पाया: पूनम यादव

राजेंद्र चौक पर पूर्व विधायक पूनम यादव ने शान से फहरायी तिरंगा

शिलान्यास किया उस कार्य में कोई गिट्टी तक नहीं बीछा पाया: पूनम यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर के हृदय स्थल राजेंद्र चौक पर हर वर्ष की भांति इस बार भी 76 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने शान से तिरंगे फहराया और तिरंगे को सलामी दिया।
मौके पर नगर समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस की अध्यक्षता में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने जिले वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। साथ ही उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों, महापुरुषों को नमन किया। आगे उन्होंने कहा कि आज के दिन हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज के ही दिन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान भारत में लागू हुआ था और भारत में लोकतांत्रिक और गाणतांत्रिक व्यवस्था विधि संवत सुचारू रूप से लागू हुआ। इसलिए आज अपने राष्ट्र के एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए हम लोग अपने राष्ट्र के विकास के लिए संकल्प ले।
उन्होंने वर्तमान खगड़िया विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस योजना का हमने शिलान्यास किया था उस योजना में आज तक एक गिट्टी तक नहीं बिछा पाया। इसलिए ऐसे जनप्रतिनिधि से सतर्क रहने की जरूरत है। हम सदैव खगड़िया के आम आवाम ,शोषित पीड़ित की आवाज बनकर के काम करते रहते हैं। हमने चप्पे चप्पे तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया। हम अपने क्षेत्र के तमाम जनता मालिकों को जानते पहचानते हैं और जनता मालिक हमें भी पहचानती है। लेकिन वर्तमान विधायक ना तो जनता को पहचानते और न ही जनता उन्हें पहचानती हैं ।इसलिए आने वाले समय में हमारे हाथों को मजबूत करें। ताकि एक बार फिर आप तमाम खगड़िया वासियों की मैं निष्ठा पूर्वक सेवा और खगड़िया का चहूंमुखी विकास कर सकूं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर यादव के पुत्र साम्ब वीर यादव,जदयू के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ,बिससूत्री कमेटी की सदस्य नीलम वर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, मुन्नी जायसवाल, धीरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील कुमार बबलू, बुलबुल यादव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button