शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत / मुश्किल क्षण मे सार्थक भूमिका निभाता है विज्ञान : प्रचार्य डॉ. मनीष कुमार
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर पंचायत खडा़री में स्थित शेरशाह इंजीनियर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज खडारी में सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.मनीष कुमार व कोऑर्डिनेटर डॉ. सरफराज आलम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं सभी सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट से नवाजा गया। शांत वातावरण व सुसज्जित प्रांगण में लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.मनीष कुमार ने कहा कि मानव का निष्ठावान सेवक व जीवन के हर पहलू में बहुत बड़ा विज्ञान का योगदान है। दुखों से छुटकारा अज्ञानता से दूर तथा मानव जीवन के हर मुश्किल क्षण में कवच की तरह विज्ञान कार्य करता है। काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी पटना द्वारा सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस के तहत छात्रों को परीक्षा में शामिल किया गया था। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मेडल तथा नगद पुरस्कार दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमन कुमार ने आम जीवन में विज्ञान का महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रोफेसर शैलेश सौरभ आनंद कुमार के साथ एच ओ डी रमन कुमार ओमप्रकाश मनीष प्रताप सिंह शशिकांत कपिल कुमार गुप्ता के साथ सभी होनहार छात्रगण उपस्थित थे।




