अभाविप रानी सकरपुरा नगर इकाई का हुआ पुर्नगठन सत्यम राज बने नगर मंत्री
अभाविप रानी सकरपुरा नगर इकाई का हुआ पुर्नगठन सत्यम राज बने नगर मंत्री
जे टी न्यूज, खगड़िया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानी सकर तयपुरा नगर इकाई का पुर्नगठन रानी सकरपुरा के अवध नारायण इंटर विद्यालय हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु एवं परिषद के अमन पाठक ने किया ।
वही छात्रों को संबोधित करते हुए पशुपतिनाथ उपमन्यु ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करता है। ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता है। परिषद कार्यकर्ता अनुशासन के लिए जाने जाते हैं।
वही अजय पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में पद नही दायित्व दिया जाता हैं, ताकि पद को लेकर कोई अहम ना हो । नए दायित्ववान कार्यकर्ता, अपने दायित्व का निर्वाह इमानदारी पूर्वक करेंगे।
परिषद के अमन पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए तत्पर हो, उन्होंने नवीन दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से रानी सकरपुरा नगर में विद्यार्थी परिषद के कार्य को और विस्तार देने के लिए यह कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी, व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में रानीसकरपुरा नगर इकाई के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह ने पुरानी इकाई को भंग कर नयी इकाई की घोषणा की, जहाँ सर्वसमिति से नगरमंत्री सत्यम राज एवं नगर अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर को बनाया गया । वही नगर सह अध्यक्ष रवि कुमार नगर सह – मंत्री सुमन कुमार, केशव सिंह, कार्यालय मंत्री सोनू कुमार ,समिश पाठक,शिवम पाठक , राष्ट्रीय कला मंच के लिए पियूष पासवान, खेलो भारत के लिए गौरव पाठक , को दायित्व मिला है,कार्यकारिणी सदस्य में भूषण कुमार ,दीपक सिंह, जसवीर कुमार, आशीष रंजन, को दिया गया
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिमेष आनंद, रौशन कुमार ,अमन पाठक,सुमन कुमार,अजय पटेल,आदि उपस्थित थे ।
