समाहरणालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक हुए सभी अधिकारियों से रूबरू, दिए आवश्यक निर्देश…।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- समाहरणालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक (मिथिला) दरभंगा अजिताभ कुमार, दरभंगा प्रमंडल आयुक्त मयंक बड़बड़े, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु दोनों जिला के सीमा क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया।बेगूसराय जिला में कोरोना वायरस से संक्रमण के पॉजिटिव मामले आए हैं, ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु बेगूसराय से सटे समस्तीपुर सीमा क्षेत्र (रोसड़ा और दलसिंहसराय) को सील किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, प्रमंडल आयुक्त, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने ढ़ेपुरा (दलसिंहसराय) – रसीदपुर (बछवाड़ा) बॉर्डर NH 28 का निरीक्षण किया।अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।पुलिस महानिरीक्षक ने स्थल निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों से बात कर लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा और अपने अपने क्षेत्र के लोगों तक यह संदेश देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button