एनआईओएस डीएलएड डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द मिले शिक्षक नियुक्ति पत्र :महेंद्र गुप्ता
एनआईओएस डीएलएड डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द मिले शिक्षक नियुक्ति पत्र :महेंद्र गुप्ता
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात बिहार सरकार द्वारा सभी एनआईओएस डीएलएड डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों को बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देना चाहिए। करगहर विधानसभा के पूर्व सी पी आई प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता,ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के धर्मेंद्र कुमार,रूपेश श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव द्वारा बिहार सरकार से मांग की गई की बिहार के इन सभी अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए। जब सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी अभ्यर्थियों को बहाल करने का आदेश दिया है तब अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं देना माननीय सर्वोच्च न्यायालय की आदेश की अवहेलना है।


