विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन

विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन जे टी न्यूज, समस्तीपुर : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन पखवारा एक से पंद्रह अप्रैल के तहत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।इसके तहत आज प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाला गया।जिसमें बाल बैंड की धुन पर बच्चे गगनचुंबी नारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए रूपनारायणपुर बेला पंचायत के मुख्य मार्ग से गुजरे।प्रभात फेरी को विद्यालय के बाल संसद,मीना मंच, यूथ क्लब, इको क्लब, छात्र पुलिस कैडेट के सदस्यों, सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राओं ने मिलकर सफल बनाया। रैली निकालने के बाद कई अभिभावकों का रुझान नामांकन के प्रति मिलना शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button