सिमराहा रहिका महादलित टोला में आयोजित हुआ विशेष विकास शिविर

जिलास्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही उल्लेखनीय*

सिमराहा रहिका महादलित टोला में आयोजित हुआ विशेष विकास शिविर

ज टी न्यूज, रानीगंज (अररिया):

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष विकास शिविर का आयोजन सोमवार को रानीगंज प्रखंड के पहुंचरा पंचायत अंतर्गत सिमराहा रहिका महादलित टोला में किया गया। यह शिविर समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।

 

शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उनके साथ अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

 

*17 विभाग, 22 सेवाएं, दर्जनों लाभार्थी*

 

शिविर में 17 विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और 22 विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया।

पूर्व में चलाए गए आवेदन संग्रह अभियान में प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ शिविर के दौरान ऑन-स्पॉट मिले आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन किया गया। इसके तहत बड़ी संख्या में वंचित, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया।

 

*जिलास्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही उल्लेखनीय*

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अररिया, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सभी वरीय उपसमाहर्ता, तथा तकनीकी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने शिविर स्थल पर उपस्थित होकर जन सहभागिता, सेवा प्रदायगी की पारदर्शिता और समावेशी विकास के मूल मंत्र को बल दिया।

 

*बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर लाने की दिशा में सार्थक प्रयास*

 

शिविर का उद्देश्य न केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाना था, बल्कि डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांत को भी जीवंत करना था। प्रशासन द्वारा यह आयोजन महादलित समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button