जिलाधिकारी ने लखनदेई नदी का क्षतिग्रस्त स्पायल बैंक का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने लखनदेई नदी का क्षतिग्रस्त स्पायल बैंक का स्थलीय निरीक्षण किया
जे टी न्यूज, सीतामढ़ी : – जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज सोनबरसा प्रखंड के बगहा ग्राम में लखनदेई नदी का क्षतिग्रस्त स्पायल बैंक का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में जल निस्सरण प्रमंडल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लखनदेइ नदी का तल नीचे होने का कारण जब पानी बढ़ता है तो स्पायल बैंक पर दबाव पड़ता है।अंततः पानी आसपास के इलाकों में फैल जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।निरीक्षण के दौरान लखनदेई नदी के उड़ाही हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश जल निस्सरण विभाग सीतामढ़ी के पदाधिकारी को दिया गया ताकि नदी की उड़ाही यानी नदी तल की सफाई हो सके और गहराई को बढ़ाया जा सके ताकि पानी का बहाव सुचारू हो और स्पायल बैंक पर दबाव कम पड़े। इससे आस—पास के गांव में जल— जमाव की समस्या से निजात पाया जा सकता है तथा आस पास के गांवों में फसल क्षति भी नहीं हो सकेगी। उक्त निरीक्षण में उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, डीआरडीए डायरेक्टर श्री राजेश भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनबरसा, कार्यपालक अभियंता जल निश्रण प्रमंडल सीतामढ़ी के साथ अन्य अभियंता उपस्थित थे।




