शिकांगो के शहीद मज़दूर को किया याद संयुक्त ट्रेड यूनियन

शिकांगो के शहीद मज़दूर को किया याद संयुक्त ट्रेड यूनियन जे टी न्यूज, सहरसा:- अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीटू एटक इंटक के संयुक्त तत्वावधान में सुपर मार्केट में मजदूरों ने सुबह आठ बजे से विभिन्न संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित तख्ती से जुटना शुरू हो गया। जिसके उपरांत सुपर मार्केट कला भवन से सीटू एटक इंटक के नेतृत्व में रैली थाना चौक कुंवर सिंह चौक होते अम्बेडकर चौक सहरसा समाहरणालय होते स्टेडियम के पार्क के बगल कैम्पस में रैली सभा में तब्दील हो गया सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सीटू के जिला मंत्री नसीम उद्दीन एटक के जिला मंत्री प्रभुलाल दास इंटक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल ने संयुक्त रूप से किया। सभा को संबोधित करते सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर साधा निशाना कहा आजादी के पहले मजदूरों ने अपनी संघर्ष के बल पर मजदूर हितेषी 44 कानून बनवाया लेकिन जब से भाजपा एनडीए की सरकार बनी है तब से मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड लाकर सांसद में पास करवाना चाहते हैं। जो जनविरोधी चरित्र को दर्शाता है सीपीएम जिला मंत्री रणधीर यादव ने कहा अमरीका के शिकांगो में एक मई 1886 को लाखों मजदूरों ने अपनी शहादत दी किसके बाद आठ घंटे काम और आठ घंटे आराम आठ घंटे मनोरंजन की कानून बना लेकिन 2014 से भाजपा एनडीए सरकार बनी है तब से उनके काम के घंटे को बढ़ाया जा रहा है उनके सभी सामाजिक सुरक्षा योजना बंद हो रहें हैं जिसके खिलाफ 20 मई को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आम हड़ताल में शामिल होने का आवाहन किया साथ ही ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ बड़ी आन्दोलन का संखनाद किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारानंद सादा ने सरकार पर साधा निशाना कहा भाजपा और एनडीए सरकार आम जनता के मुलभुत समस्या से ध्यान भटकाना चाहते हैं मंहगाई बेरोजगारी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है श्रम कानून में लागातार संशोधन कर रहे हैं ऐ सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सीपीआई जिला मंत्री प्रमानंद ठाकुर ने कहा आएं दिन मजदूर का बिहार से लागातार दुसरे प्रदेश में पलायन कर रहे लेकिन एनडीए भाजपा जदयू गठजोड़ सरकार में मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं है जिसके चलते वहीं आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया । उपस्थित कुलानन्द कुमार सीटू नेता दुखी शर्मा, मनोज शर्मा, नसीम मिस्त्री, रामविलास पासवान, रमेश शर्मा, मुर्शीद आलम,डोमी पासवान, रमेश यादव,विजय मंडल बलराम यादव असनील कुमार धर्मेन्द्र राम,एटक नेता भवेश यादव शंकर कुमार, राजकुमार चौधरी,मो नसीर,इंटक आशा देवी, फुगेन राम, बुधन शर्मा, आंगनबाड़ी संघ के नेत्री पार्वती कुमारी ई-रिक्शा चालक सीटू नेता मो अकरम, धर्मराज साह, मो अनवर, ऐंम्बुलेस कर्मचारी संघ के नेता दिलीप कुमार आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button