दिवंगत कामरेड राम चंद्र दास के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित
दिवंगत कामरेड राम चंद्र दास के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित
जे टी न्यूज, विभूतिपुर: आज दिनांक 06 मई 2025 को शाखा -मानारायटोल के सदस्य दिवंगत कॉमरेड रामचन्द्र दास के सम्मान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से उनके वासोटोल स्थित आवास पर जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड अरविन्द कुमार दास की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
सर्वप्रथम माकपा नेताओं और ग्रामीणों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस श्रद्धांजलि सभा को जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश कुमार, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड सिया प्रसाद यादव, लोकल कमेटी सदस्य सह खोकसाहा शाखा सचिव कॉमरेड जागेश्वर महतो, बोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड जितेन्द्र प्रसाद सिंह,बोरिया शाखा सचिव कॉमरेड सुनील कुमार, कॉमरेड राम बहादुर महतो, कॉमरेड रामजी महतो, कॉमरेड मुनेश्वर दास, कॉमरेड सकलदेव दास ने सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने दिवंगत कॉमरेड रामचन्द्र दास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी बेवाक टिप्पणी करने और स्पष्टवादिता की प्रशंसा करते हुए मार्क्सवादी सिद्धांत का प्रतीक बतलाया। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग बाग उपस्थित थे।
