दिव्यांग संघ का एक प्रमुख बैठक आयोजित

दिव्यांग संघ का एक प्रमुख बैठक आयोजित जे टी न्यूज, खगड़िया: दिव्यांग संघ का एक प्रमुख बैठक गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संयुक्त सचिव पवन कुमार पासवान ने की उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जीरो वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के दिव्यांग जनों का युद्ध स्तर पर यूडी आईडी कार्ड निर्माण को लेकर एक मुहीम चलाया जा रहा है जिसमें खगड़िया जिले में 5 में से लेकर 15 में के बीच विभिन्न प्रखंडों से होते हुए बड़े
12 एवं 13 म ई को गोगरी प्रखंड के ट्राईसम भवन
में किया जाएगा जिसको लेकर संगठन के प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान एवं जिला सचिव दिलीप पासवान ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रखंड के एक भी दिव्यांग बच्चे दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित न हो इसके लिए सभी प्रखंड के अध्यक्ष अध्यक्ष को निर्देश जारी कर कहा कि आप प्रत्येक पंचायत का भ्रमण कर उन्हें जानकारी दें तथा उक्त समय में इस लाभकारी योजनाओं में सहयोग प्रदान करें साथ ही समाज के प्रतिष्ठित समाज सेवी भी वार्ड प्रतिनिधि वार्ड सदस्य मुख्य सरपंच तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने क्षेत्र के दिव्यांग जनों को अवगत कराने का प्रयास करें ताकि समस्त दिव्यांगजन इस लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सके इस अवसर पर अच्छे लाल साह कुंदन कुमार अंशाद आलम सुधाकर कुमार मदन कुमार संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Back to top button