राजद पूर्वी चम्पारण के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव का हृदयगति रुकने से असामयिक निधन

राजद पूर्वी चम्पारण के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव का हृदयगति रुकने से असामयिक निधन

 

जे टी न्यूज, पूर्वी चम्पारण:
प्रखर समाजसेवी, वरिष्ठ नेता, जिला परिषद के पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चम्पारण जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे, पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री सुरेश यादव के हृदयगति रूक जाने के कारण असामयिक निधन की खबर से राष्ट्रीय जनता दल परिवार स्तब्ध है।
राष्ट्रीय जनता दल ने श्री सुरेश यादव के असामयिक निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है। इस दुखद खबर की सूचना के बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मृत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। और इनके परिवार के साथ दुख इस घड़ी में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी , नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह सहित राजद परिवार की ओर से हमदर्दी का इजहार किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि उनके निधन का समाचार सुनकर पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया।
शोक सभा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 तनवीर हसन, पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव ई0 अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, बल्ली यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button