उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के कुल 11 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत”

उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के कुल 11 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत”
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : अक्टूबर/2022 एवं नवम्बर /2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के कुल 11 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत”।
माह अक्टूबर/2022 माह में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत श्री आशिक अली, सहायक लोको पायलट/नरकटियागंज, विजयेन्द्र तिवारी, लोको पायलट(मेल)/नरकटियागंज, श्री विनोद कुमार साहू, टीटीआई, दरभंगा, श्री विजय कुमार, टेक-III/यांत्रिक(समाडी)/दरभंगा,श्री कुमार आशुतोष, एसएसई(समाडी)/सहरसा, श्री विनय कुमार तिवारी, कार्याधी(का0)/समस्तीपुर एवं श्री रणजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विधि सहायक, समस्तीपुर को मेन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया| इसी प्रकार नवम्बर /2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 04 करमचारियों क्रमशः श्री अरुण कुमार, एडीएस/समस्तीपुर, श्री अमित कुमार, टीटीआई/दरभंगा, श्री सरफराज़ आलम, मुख्य लोको निरीक्षक, समस्तीपुर, श्री अशोक कुमार यादव, हेल्पर(डी/ई)/ लोको शेड/समस्तीपु

मुख्य विधि सहायक/समस्तीपुर को मैन ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है। विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में अक्टूबर/2022 एवं नवम्बर/2022 माह में उपरोक्त ग्यारहों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 02.01.2023 को श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर महोदय ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री जे.के. सिंह, एडीआरएम-। के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button