सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता हांसिल कर दीक्षा ने विद्यापति की धरती बिस्फी को की गौरवान्वित

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता हांसिल कर दीक्षा ने विद्यापति की धरती बिस्फी को की गौरवान्वित बिस्फी के पूर्व विधायक सह सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं जिलाध्यक्ष ने भी दी दीक्षा को सहर्ष बधाई                                                                  जेटी न्यूज। मधुबनी
प्रखंड क्षेत्र के सिमरी मचौलिया गांव निवासी गंगा यादव एवं इंदिरा देवी की पुत्री दीक्षा सिंह ने सीबीएसई मेट्रिक की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर महान कवि कोकिल विद्यापति की धरती बिस्फी को गौरवंतित की हैं। सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में अव्वलता प्राप्त करने पर दीक्षा सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से हम किसी भी सफलता को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आज के पीढ़ी को मूलभूत शिक्षा प्रणाली को अपना माध्यम बनाकर अपने भविष्य को प्रखर बनाने की जरूरत हैं। इस सफलता पर दीक्षा के चाचा सह पूर्व संकुल समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षा के प्रति सजग रहने का ही परिणाम हैं कि दीक्षा ने उत्कृष्टता सफलता हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गर्व से भर दिया है।
वहीं राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद, प्रदेश महासिचव आसिफ अहमद, समाजसेवी डॉ विजय चंद्र घोष एवं शिक्षक क्रांति किसलय ने भी दीक्षा को सहर्ष बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता से महान कवि कोकिल विद्यापति की धरती बिस्फी का मान सम्मान बढ़ा हैं।

Related Articles

Back to top button