जिला निर्वाचन पदाधिकारी—सह— जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी—सह— जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित जे टी न्यूज, सीतामढ़ी : – जिला निर्वाचन पदाधिकारी—सह— जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन— 2025 के मद्देनजर त्रुटि रहित मतदाता सूची की तैयारी एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित करने, मतदान केंद्र स्तर पर बीएलए की नियुक्ति करने,अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी में आवश्यक सहयोग करने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण इत्यादि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र वार बी०एल०ए की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया ताकि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर मतदान केंद्र स्तर पर राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि निर्वाचक सूची की अंतिम प्रकाशन के पश्चात 90 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का शत प्रतिशत सत्यापन कराया गया है जबकि 100 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि आगामी निर्वाचन के मद्देनजर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा जिसके अनुसार आगामी निर्वाचन हेतु प्रति मतदान केंद्र निर्धारित अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या के अनुसार मतदान केंद्रों की स्थापना,मानक एमएफ की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए करने की कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण हेतु जारी किए जाने वाले कार्यक्रम से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों को मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान समुचित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ताकि उन्हें मतदान के दौरान कोई कठिनाई न हो। जानकारी दी गई कि उपलब्ध ईवीएम,
वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य दिनांक 20 मई 2025 से किया जा रहा है।इस क्रम में 5034 बी० यू० 3962 सी० यू० एवं 4269 वी वी पैट का एफ एल सी कार्य किया गया जिसमें से 4917 बी यू 3894 सी यू एवं 4227 वी वी पैट OK तथा 117 बी यू,68 सी यू एवं 42 वी वी पैट एफएलसी रिजेक्ट किया गया। आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निमित्त एवं निर्वाचन संबंधी अन्य बिंदुओं पर उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता संदीप कुमार, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी के साथ भारतीय जनता पार्टी से श्री अरुण गोप, जद यू से सुदेश कुमार शाही,कांग्रेस पार्टी से श्री प्रमोद कुमार प्रसाद, सीपीआई (एम)से देवेंद्र प्रसाद यादव ,बहुजन समाज पार्टी से सहदेव राम ,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से मोहम्मद सगीर आलम मंसूरी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button