फिरौती को ले अपहरण के मामले में तीन घंटे में कार्रवाई
अपहृत बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार
फिरौती को ले अपहरण के मामले में तीन घंटे में कार्रवाई / अपहृत बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार
जे टी न्यूज, मधुबनी।
फिरौती हेतु अपहरण मामले में मधुबनी पुलिस (नरहिया थाना) ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को 03 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
07 जिन्दा कारतूस, 02 मोटरसाईकिल एवं 03 मोबाईल बरामद। दिनांक 24/05/2025 समय करीब 5:00 बजे सुबह में थानाध्यक्ष नरहिया की सूचना प्राप्त हुई की भुतहा चौक के आगे ईट भट्टा के पास एक आदमी का अपहरण कर 20,000 हजार रुपया की मांग कर रहा है एवं नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा है। इस सूचना को थानाध्यक्ष नरहिया द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए (03) तीन घंटा के अंदर अप्रहित लड़का नरेश कुमार भारती, उम्र–21 पे0-राजधर मंडल, सा०-गमहरिया, थाना-नदी, जिला- सुपौल को बरामद किया गया। तथा अपहरणकर्ता 1. मुकेश कुमार यादव, उम्र-21 वर्ष, पे०-रामअवतार यादव, सा-परकोछ, वर्ड न0-02, थाना-मरौना, वर्तमान-सा०-अलवा वर्ड न0-02 थाना- घोघरडीहा, जिला- मधुबनी 2. राजू कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे०–श्यामलाल दास, सा-लक्षमिनीय, थाना-नरहिया, जिला–मधुबनी को (1) जिंदा कारतूश–07, (2) घटना करीत एक बुलेट (3) एक अपाची मोटरसाइकिल (4) मोबाईल–03 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा नरहिया थाना कांड सं0-43/25 दिनांक-24/05/2025 धारा 140(2) B.N.S 2023 एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:–
1. मुकेश कुमार यादव, उम्र-21 वर्ष पे०- रामअवतार यादव, सा०-परकौछ वर्ड न0-02 थाना- मरौना,
वर्तमान- सा०-भेलवा वर्ड न0-02 थाना- र्घाघारडीहा जिला- मधुबनी।
2. राजू कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे0–श्यामलाल दास, सा०-लक्षमिनीय, थाना–नरहिया, जिला- मधुबनी।
बरामद सामानों की विवरणी:–
1. जिंदा कारतूस –07
2. घटना करीत बुलेट गाड़ी –01
3. अपाची मोटरसाइकिल-01।
4. मोबाईल-03
