जिलाधिकारी के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती की तैयारियों की समीक्षा हेतु किया गया भ्रमण, दिए गए आवश्यक निर्देश

 

जेटी न्यूज़, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती की तैयारी की समीक्षा हेतु कर्पूरी ग्राम का भ्रमण किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

 

1. हेलीपैड/मैदान की साफ-सफाई एवं बैरिकेडिंग का कार्य कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

 

2. जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा की साफ-सफाई फूलों की सजावट माला की व्यवस्था करवाने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर को दिया गया।

 

3. शौचालय एवं कॉलेज परिसर की साफ-सफाई का निर्देश पीएचइडी को दिया गया।

 

4. कॉलेज परिसर के सारे एंट्री/एक्जिट पॉइंट चिन्हित करके दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर को दिया गया।

 

5. कॉलेज परिसर के अंदर तैल चित्र/प्रतिमा कक्ष की साफ-सफाई सहित सजावट से संबंधित कार्य करवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को दिया गया।

 

6. कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन का भ्रमण किया गया और स्थल पर बैठने की व्यवस्था, लाइट, प्रेस दीर्घा, आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

 

भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनु पदाधिकारी, अनु पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button