बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की 101 वीं जयंती मनाई गई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की 101 वीं जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज़, गया :महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनेता, कुशल प्रशा सक, श्रमिक नेता बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे बिं देश वरी दुबे की 101 वीं जयंती कॉंग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे मनाई गई है।सर्वप्रथम स्व बिं देश वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया है।जयंती समारोह को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, सदु लह फारुकी, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, श्वेतासिंह यादव, जिला पारिषद, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, मोहम्मद नवाब अली, शशिकांत कुमार, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, मोहम्मद ताज उद्दीन, प्रदीप शर्मा, बबलू राम, शिव कुमार चौरसिया,

भुवन राम, रामजी प्रसाद, आदि ने कहा कि स्व बिं देश वरी दुबे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, इंटक अध्यक्ष के साथ, साथ बिहार के मुख्यमंत्री के रूप बेहतर कार्य किया, इन्होंने देश के कोलियरी के राष्ट्रीयकरण में अहम भूमिका निभाई थी।नेताओं ने कहा कि अखण्ड बिहार के मुख्यमंत्री, शिक्षा, परिवहन, स्वस्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री के साथ, साथ ये लोकसभा एवं राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।स्व बिं देश वरी दुबे भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर के मजदूरों को नई जिंदगी देने का काम किए थे।

Related Articles

Back to top button