लोजपा के झोपडी हुई खाक तो वीआईपी के नाव में किया छिद्र बाकी का भी होगा यही हश्र :आर के राय

लोजपा के झोपडी हुई खाक तो वीआईपी के नाव में किया छिद्र बाकी का भी होगा यही हश्र :आर के राय

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर : आप को बताते चले की चिराग पासवान अपने आप को बीजेपी का हनुमान बता रहे थे लेकिन बीजेपी ने अपने ही हनुमान के झोपडी में आग लगा दी तो देखते ही देखते लोजपा टूट गया जिसमे चिराग पासवान अकेले रह गए। ठीक इसी तरह वीआईपी के मुकेश साहनी ने बिगत विधानसभा चुनाव में राजद पर आरोप लगाया की राजद उनके पीठ में खंजर मार रही है तो बीजेपी में चले गए लेकिन फिर क्या हुआ बीजेपी मौका देखा उनके नाव में छिद्र कर दिया और मुकेश साहनी की नैया डुबो दी। ठीक उसी तरह चिराग पासवान अकेले हो गए तो इधर मुकेश सहनी भी अकेले बात आगे क्या होगा। आगे बिहार की राजनीती में बहुत बड़ा उल्ट फेर होने वाला है सूत्रों की माने तो जदयू का बीजेपी में विलय होने की खबरे आ रही है।

अगर बिहार के बिगत राजनितिक की बात करे तो जिस तरह से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव को जिस तरह से तमाम राजनितिक पार्टियों ने अपमानित करने का काम किया वैसे धरना वाले लोगों को हर्ष होता दिख रहा है। उक्त बाते अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आर के राय ने प्रेस से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा है कि यही हाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी होने वाला है। जिस जिस ने गरीबों को ठगा और भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाया है उन तमाम लोगों का हर्ष चिराग पासवान और मुकेश सहनी जैसा होने वाला है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button