अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित
अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार महादलित विकास मिशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के पुनास पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत “सरकार आपके द्वार”हर टोला,हर परिवार, हर सेवा हेतु विशेष विकास शिविर लगाया गया।जिला कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिविर प्रभारी के नेतृत्व में पंचायत सचिव,राजस्व कर्मचारी,पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र सुभाष चंद्र भारती,सहायक विकास मित्र रीता कुमारी,आवास सहायक अमरेश कुमार, शिक्षा सेवक कैलाश सदा, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, कार्यपालक सहायक अतुल कुमार, किसान सलाहकार प्रेमशिला कुमारी, नीलू कुमारी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी ने भाग लेकर अनुसूचित जाति के लोगों की समस्या का त्वरित निष्पादन किया।
( संपादन :- वि.के.बिहारी )

