उजियार पुर में जंगल राज कायम, प्रशासन विफल – महावीर पोद्दार

दलित महादलित पर जूल्म अत्याचार में हो रहा है बढ़ोतरी - गंगा प्रसाद पासवान

उजियार पुर में जंगल राज कायम, प्रशासन विफल – महावीर पोद्दार / दलित महादलित पर जूल्म अत्याचार में हो रहा है बढ़ोतरी – गंगा प्रसाद पासवानजे टी न्यूज, समस्तीपुर: भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में आज वाजित पुर आभा कुमारी ब्लातकार एवं हत्याकांड,पतैली पश्चिम दलित नवालिग सुजीत पासवान को लीची तोड़ने के आरोप में बेरहमी से मुखिया चन्द्रशेखर चौरसिया द्वारा मार पीट कर जख्मी करने, बेलारी में नवालिग महादलित बच्ची के साथ ब्लातकार करने,निकस पुर में दलितों को मन्दिर में प्रवेश पर रोक लगाने एवं दलित महिलाओं को मारपीट करने, चैता दक्षिणी पन्चायत में महादलित युवको पर जान लेवा हमला करने,बेलामेघ में अंकित राम एवं उनके मां को बेरहमी से मारपीट कर अंकित राम को पैर तोड़ने, फर्जी मुकदमा उजियार पुर थाना कांड संख्या अंगार घाट थाना में फर्जी मुकदमा 57/2025 को वापस करने, फर्जी मुकदमा उजियार पुर थाना कांड संख्या 119/2025 को वापस करने की मांग को लेकर पतैली चौक से गाव पुर योगी चौक तक गगनभेदी नारे दलितों महादलितों पर जूल्म अत्याचार बंद करो, ब्लातकार और हत्याकांड के दोषियों को जेल के अन्दर बंद करो,निकलो अब मकानों से जंग लड़ो अत्याचारियों से आदि नारे लगाता हुआ योगी चौक पहुंच कर प्रतिरोध सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि आभा कुमारी ब्लातकार और हत्याकांड, बेलारी में नवालिग महादलित बच्ची के साथ ब्लातकार कांड सहित दलितों और महादलित युवको सहित महिलाओं पर हमले के महीनों बीत जाने के बाद भी एक भी अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।जूल्मी अत्याचारी जूल्म करने के बाद बचने के लिए झूठा और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाते है।

Related Articles

Back to top button