योग से तन व मन स्वस्थ होता है — प्राचार्य

योग से तन व मन स्वस्थ होता है — प्राचार्य जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के एकहरी गांव स्थित डाॅ. रामकृष्ण ठाकुर जनता काॅलेज में शनिवार को एनएसएस की कालेज इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र व कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पद्मासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्यप्रणाम, शीर्षासन, मयूरासन, तारासन जैसे योग का अभ्यास करते हुए एक-दूसरे को नियमित योग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यनारायण कामत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग से तन व मन स्वस्थ होता है। हमें योग के सहारे तन -मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए। सम्प्रति विश्व के सभी जाति व धर्म के लोग इसकी जरूरत को महसूसने लगे हैं।
मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. बेचन चौधरी, डाॅ. घनश्याम यादव, डाॅ. सियाराम सिंह, योगाचार्य प्रो. अनिरुद्ध राय, रामजीवन शर्मा, देवेन्द्र कामत, रामवृक्ष सदाय, महेश सिंह समेत दर्जनों छात्र थे।

Related Articles

Back to top button