अरविंद महिला कॉलेज, पटना में हुआ महासंघ का 28वां अधिवेशन
अरविंद महिला कॉलेज, पटना में हुआ महासंघ का 28वां अधिवेशन
जे टी न्यूज, पटना:
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का 28वां प्रांतीय अधिवेशन पटना स्थित अरविंद महिला कॉलेज में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीएनएमयू मधेपुरा प्रक्षेत्र के लिए कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव और सर्वसम्मति से किया गया।अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार “अखिल” का चुनाव
पीएस कॉलेज, मधेपुरा के कर्मठ कर्मचारी अखिलेश कुमार “अखिल” को चुनाव के माध्यम से बीएनएमयू कर्मचारी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक पद के लिए ओमप्रकाश सिंह (बीएनएमयू) और सुनील कुमार ठाकुर (एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा) को मनोनीत किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में वीरेन्द्र कुमार ठाकुर (एमएनएमएस कॉलेज, वीरपुर) का नाम तय हुआ।
प्रमोद कुमार तीसरी बार प्रक्षेत्रीय मंत्री
कर्मचारियों के लोकप्रिय नेता प्रमोद कुमार को एक बार फिर भरोसे के साथ प्रक्षेत्रीय मंत्री चुना गया। यह उनकी लगातार तीसरी पारी है, जो उनकी संगठनात्मक क्षमता और लोकप्रियता को दर्शाती है।
अन्य पदाधिकारियों में ये शामिल
उपाध्यक्ष – कुमार राजन (केपी कॉलेज, मुरलीगंज) एवं देवाशीष कुमार (बीएनएमयू)
संयुक्त सचिव – मनीष कुमार सिंह (एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा) एवं डॉ. संजीव कुमार (बीएनएमयू)
कोषाध्यक्ष – शशांक कुमार (ललित नारायण मिश्र स्मारक कॉलेज, वीरपुर)
नए नाम, नई ऊर्जा
महासंघ द्वारा अंकेश कुमार (बीएनएमयू) को बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। वहीं पंकज कुमार को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन की एकजुटता और मजबूती को मिला बल
इस अधिवेशन में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से गठित नई कार्यकारिणी ने संकेत दिया कि कर्मचारी हितों की रक्षा और अधिकारों की मांग के लिए संगठन मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेगा।संघर्ष और सेवा का संकल्प
नई टीम ने अधिवेशन के मंच से यह संकल्प लिया कि वे विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष और सेवा दोनों के रास्ते पर पूरी निष्ठा से चलेंगे।
