गुड फ्राइडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रमेश शंकर झा के साथ सुरेश कुमार राय। समस्तीपुर बिहार।

रमेश शंकर झा के साथ सुरेश कुमार राय।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के संत फिदेलिस कैथोलिक चर्च में आज गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर  प्रार्थना सभा का आयोजन में प्रभु युसु के जीवन से जुड़ी झांकीया निकाली गई। वहीँ फादर विकाश और फादर संजय के साथ-साथ शहर के सभी इसाई लोग उपस्थित थे। इस गुड फ्राइडे हमें प्रभु येसु के दु:ख भोग और क्रूस मरण की याद दिलाती है। जिस दिन उन्हें मानव मुक्ति के लिए क्रूस पर चढ़ाया गया था। उनके मृत्यु द्वारा हम सभी जीवन पा सके। फिर भी हम उनके अनुयायी इस पुण्य तिथि को मातम के रूप में नहीं मनाते है। बल्कि येसु के असीम मानव प्रेम एवं क्षमा को अपने हृदय में अनुभव कर, उनके दैविक प्यार एवं क्षमादान से  वशीभूत होकर उनके बताए प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

प्रभु येसु की दुख भोग और  क्रूस मरण अंधकार पर ज्योति की अज्ञानता पर ज्ञान की, अन्याय पर न्याय की, असत्य पर सत्य की, घृणा एवं द्वेष पर प्रेम एवं क्षमा की विजय यात्रा है। आज का यह दिन हम से यही आवाहन करता है कि हम भी अपने जीवन में सदा प्रेम, शांति, क्षमा को अपना कर एक दूसरे को प्यार करेंगे तो हम सच में येसु के सच्चे शिष्य साबित होंगे। यह संसार वास्तव में स्वर्ग बन जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button