राजनैतिक भागीदारी को लेकर मानसी में प्रजापति संघ की बैठक आयोजित बीएस
राजनैतिक भागीदारी को लेकर मानसी में प्रजापति संघ की बैठक आयोजित बीएस
जे टी न्यूज, मानसी /खगड़िया:
जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजन गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर आजाद वक्त के दरवाजे में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिला कोर कमिटी का बैठक बुलाई गई है।वही बैठक की अध्यक्षता बिहार कुम्हार (प्रजापति) संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने द्वारा किया गया है।वही बैठक में कुम्हार (प्रजापति) को बिहार में राजनैतिक भागीदारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया हैं।

वही बिहार कुम्हार प्रजापति संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पंडित ने कहा कि संघ की मजबूती को लेकर संघ का विस्तार पर चर्चा किया गया है।वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में हमारा आबादी पूरी बिहार के 1.4 प्रतिशत आबादी है।जबकि पूरे बिहार में 18 लाख 34 हजार की आबादी रहने के बाद भी राजनैतिक भागीदारी क्यों नहीं मिल रहा है।इसपर विस्तार रूप से चर्चा किया गया है।वही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है राजनैतिक रूप से सजग रहने की जरूरत है।वही संघ के वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर आजाद वक्त ने कहा कि राजनैतिक भागदारी को लेकर हमलोग को सजग रहने की जरूरत है।और खगड़िया के तीन विधानसभा क्षेत्र में प्रजापति समाज से प्रत्याशियों को उतराने का कार्य संघ करेंगे।

प्रजापति संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि राजनैतिक भागीदारी को लेकर हमलोग एकत्रित होकर विधानसभा में कई सीटों पर चुनाव लड़ने का कार्य करेगें।वही बिहार कुम्हार प्रजापति संघ के युवा जिला सचिव सह मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सूर्या ने कहा कि बिहार में होने वाले चुनाव में राजनैतिक भागीदारी को लेकर हमलोग को एक जुट होकर आवाज उठाना होगा तभी जाकर हमलोग को भागीदारी मिलेगी।वही उन्होंने कहा कि कुम्हार (प्रजापति) संघ को और भी ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है।
वही मौके पर मनोज पंडित,कैलाश पंडित,सकलदेव पंडित,रजनीश कुमार,रौशन कुमार, चंद्रहास पंडित, दिनकर पंडित, रौशन कुमार प्रजापति,गौतम कुमार,राजेश पंडित,रोहित प्रजापति अधिवक्ता आदि दर्जनों संघ के लोग मौजूद रहे।

