अमर शहीद प्रभुनारायण सिंह की 83वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

अमर शहीद प्रभुनारायण सिंह की 83वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जे टी न्यूज़, खगड़िया : आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि जीतेगा खगड़िया के बैनर तले खगड़िया की आन-बान-शान अमर शहीद प्रभुनारायण सिंह की 83वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आगामी 13 अगस्त को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक, शहीद प्रभु नारायण पार्क, माड़र, खगड़िया में प्रभुनारायण सिंह को समर्पित ऑर्केस्ट्रा द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होना तय हुआ है। प्रभुनारायण सिंह , खगड़िया की धरती के वह सपूत थे, जिनकी बहादुरी और बलिदान ने इस मिट्टी का नाम गौरव के साथ इतिहास में दर्ज कराया। यह वही धरती है जहाँ उन्होंने अपने बचपन के सपनों को देखा और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि खगड़िया का बेटा सिर्फ अपने परिवार का नहीं, पूरे देश का सपूत होता है। हम सभी खगड़िया वासियों का कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताएं कि यह पार्क, यह शहर और यह मिट्टी एक ऐसे वीर की गवाही देती है जिसने देश की आज़ादी के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया।

Related Articles

Back to top button