प्रभारी मंत्री ने संगठनों की समस्याएं सुनी, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
नीतीश कुमार ने उपेक्षित और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : महेश्वर हजारी
प्रभारी मंत्री ने संगठनों की समस्याएं सुनी, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन/ नीतीश कुमार ने उपेक्षित और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : महेश्वर हजारी 
जे टी न्यूज, खगड़िया:
खगड़िया जिला अतिथि गृह में शनिवार को बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों और आमजनों से संवाद स्थापित किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बिहार अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों राजीव कुमार एवं सौरव कुमार ने वेतन विसंगति दूर करने सहित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं दर्जनों बाढ़ प्रभावित परिवारों ने भी आवेदन देकर 7 हजार रुपये की अनुग्रहित राहत राशि खाते में नहीं आने की बात रखी।
प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की एनडीए सरकार ने उपेक्षित, वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, आर्थिक अवसर और राजनीतिक भागीदारी के साथ विकास की मुख्यधारा में जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पर्यटन, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बिहार ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त प्रतिबद्धता से राज्य को लगातार बड़े पैकेज और आधारभूत संरचना की सौगात मिल रही है। हाल ही में बेगूसराय-सिमरिया-कौंटा 8 लेन पथ का उद्घाटन इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज वे कार्य भी संभव हो रहे हैं, जिनकी कल्पना किसी ने सपने में भी नहीं की थी।
मंत्री ने आगे बताया कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया आएंगे और मेडिकल कॉलेज, स्टेशन रोड चौड़ीकरण सहित कई बड़े विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा,युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, डॉ नीतीश पटेल, जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी, मनोज कुमार सिंह, रवि पटेल, युवा जदयू जिला महासचिव किरणदेव करण, राहुल कुमार, विशाल आनंद एवं रामसुंदर साह आद प्रमुख साथी उपस्थित थे।




