चौतरफा प्रयास रंग ला रहे, शिक्षकों की जीत तय
चौतरफा प्रयास रंग ला रहे, शिक्षकों की जीत तय
जे टी न्यूज, पटना:
सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में बिहार सरकार द्वारा दायर याचिका (SLP) को विद्वान अधिवक्ताओं की मजबूत पैरवी और फैक्टनेब के सक्रिय प्रयासों से खारिज कर दिया गया।
इस फैसले ने शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग “अनुदान के बदले वेतन और पेंशन” को नई मजबूती दी है।

*डॉ. शंभूनाथ प्रसाद सिन्हा,* अध्यक्ष फैक्टनेब का बयान
“यह जीत साबित करती है कि फैक्टनेब किसी भी कार्य को धरातल पर और पूरी मजबूती से करता है। तमाम शिक्षक साथियों की भावना और निरंतर संघर्ष ने इस संभावना को और प्रबल बनाया है। अभी सजग और सक्रिय रहने की जरूरत है, क्योंकि लड़ाई का असली दौर बाकी है।”
*प्रो. राजीव रंजन, महासचिव* फैक्टनेब का बयान
“आज कुछ लोग फैसले की चर्चा कर रहे हैं, जबकि फैसला आने से पहले वही लोग चुप थे। यह साफ है कि फैक्टनेब हर काम तन्मयता, एकजुटता और संवेदनशीलता से करता है। हमारा नारा है — ‘हम हैं साथ-साथ’। अभी यह अंगड़ाई है, बाकी लड़ाई बाकी है।”
*सामूहिक प्रयास की ताक़त*
इस संघर्ष में विधान पार्षद डॉ. नवल किशोर यादव और डॉ. संजीव कुमार सिंह समेत तमाम स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सक्रिय योगदान दिया।
सामूहिक दबाव ने ही सरकार को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।