दूमका में झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन सम्पन्न

जनवरी 2026 को किसान मुद्दों पर रांची में राज्यस्तरीय किसान रैली का आव्हान

दूमका में झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन सम्पन्न

8 जनवरी 2026 को किसान मुद्दों पर रांची में राज्यस्तरीय किसान रैली का आव्हान

 

जे टी न्यूज, झारखंड: झारखंड राज्य किसान सभा का दो दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन सुफल महतो एवं गोपीन सोरेन की अध्यक्षता में लुमाई हाल दूमका में सम्पन्न हुई ,किसान मुद्दों एम् एस पी की कानूनी गारंटी, घोषित एम् एस पी के आधार पर किसानों के धान खरीदी की गारंटी,कर्ज माफी,जबरन जमीन अधिग्रहण, हाथियों का आतंक, पलायन, विस्थापन, वनपटटा, स्मार्ट मीटर ,जल, जंगल, जमीन व खनिज संपदा की रक्षा, मनरेगा में 200 दिन काम 600 रूपए मज़दूरी आदि मुद्दों पर 8 जनवरी 2026 को रांची में राज्यस्तरीय किसान रैली कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया । 15 दिसम्बर को छोटानागपुर स्तरीय किसान कन्वेंशन एवं 16 दिसम्बर को युवा किसानो का राज्यस्तरीय अधिवेशन रांची में करने तथा अक्टूबर तक किसान मुद्दों पर प्रखंडों में प्रदर्शन करने, एम् एस पी के दर से सभी किसानों के धान खरीद की गारंटी के मांग को लेकर 5 दिसम्बर से 5 जनवरी तक धान क्रय केन्द्रों के समक्ष डेरा डालो आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अक्टूबर तक गांव सम्मेलन,15 नवंबर तक पंचायत एवं अंचल किसान सम्मेलन , नवम्बर – दिसम्बर में जिला सम्मेलन तथा 11-12 फरवरी 2026 को राज्य सम्मेलन नगड़ी,( रांची ) में करने का निर्णय लिया गया। उक्त आन्दोलन के लिए 15 अक्टूबर से 5 जनवरी तक हर गांव में प्रचार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।


10 अक्टूबर के संतालपरगना स्तरीय भूमि अधिग्रहण कन्वेंशन में जल, जंगल, जमीन तथा संथाल परगना के अहस्तांतरित भूमि की रक्षा के लिए कमिश्नरी कार्यालय में नवम्बर में किसान विशाल प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। संताल परगना स्तरीय 15 सदस्यीय एक्शन कमिटी का गठन किया गया।गोपीन सोरेन संयोजक एवं एहतेशाम अहमद सह संयोजक चुना गया,सनातन देहरी,देवी सिंह पहाड़ियां, रघुवीर मंडल,सैफुदिन शेख, गंगाधर यादव,मो फैसन,लखी सोरेन, लखीराम मुर्मू,अशोक साह, हुंडिया सोरेन,मोमिता मालतो, एक्शन कमिटी के सदस्य चुने गये।
मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कृष्ण प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा झारखंड में 40 प्रतिशत से ज्यादा खनिज संपदा की खनिज लूट व कारपोरेट के मुनाफा के लिए संताल परगना एवं छोटानागपुर टेनेसी एक्ट का खुल्लम खुल्ला उलंघन कर जमीन से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों किसानों को बेदखल कर विस्थापन का शिकार बनाया जा रहा है, केन्द्र सरकार द्वारा झारखंड को 136 करोड़ रुपए का बकाया खनिज रोएलिटी नहीं देने के मुद्दे पर हेमन्त सोरेन Alarm के मांग का किसान सभा पूरजोर समर्थन करेगी,

हेमन्त सोरेन सरकार बताए 136 करोड़ का भूगतान हुआ या नहीं, खनिज संपदा के 60 प्रतिशत किसानों के विकास के लिए खर्च करने का भी मांग उठाया। इसके अलावे झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा-, संयुक्त सचिव एहतेशाम अहमद,असीम सरकार, श्यामसुंदर महंतों,राज कौंसिल सदस्य गोपीन सोरेन, लखी सोरेन, प्रदीप गुड़िया,बिसमबर महतो, शंकर उरांव,एयता उरांव, धनेश्वर महतो, परसुराम महतो, गंगाधर यादव, लखीराम मुर्मू, देवी सिंह पहाड़ियां, रघुवीर मंडल, सनातन डेहरी ,मो फैसल, श्यामसुंदर पोद्दार, सुरेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button