बिहार
रेलवे मैदान परिसर में रविवार को महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी की एक आवश्यक बैठक आयोजित जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के मानसी स्थित ऐतिहासिक रेलवे मैदान परिसर में रविवार को महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने की। बैठक में महिला फुटबॉल के विकास, क्लब को नई दिशा देने तथा आगामी 28 जून 2026 को महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी एवं पश्चिम बंगाल की टीम के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्लब के सक्रिय सदस्यों ने मैच के सफल आयोजन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, दर्शकों की सुविधाओं एवं खेल मैदान की तैयारियों पर अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और क्षेत्र में महिला फुटबॉल को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। वही मौके पर महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने कहा कि क्लब का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जून का मुकाबला मानसी के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा और इसके लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं क्लब के कोषाध्यक्ष आमिर पासवान ने कहा कि मैच के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि कार्यक्रम यादगार बन सके। क्लब के सचिव शंकर गुरु ने कहा कि महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल जैसी मजबूत टीम के साथ मुकाबला स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होगा। वही बैठक में सक्रिय सदस्य सुभाष शाह, मुरलीधर साह, भविष्य कुमार सिंह, आशीष कुमार, सृष्टि कुमारी, ललित कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी रामप्रवेश कुमार शर्मा, सलमान कुमार, बिट्टू कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मैच को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रेलवे मैदान परिसर में रविवार को महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी की एक आवश्यक बैठक आयोजित जे टी न्यूज, खगड़िया:…
Read More »बिहार राज्य किसान सभा का 38 वां राज्य सम्मेलन मोतिहारी में प्रारंभ
बिहार राज्य किसान सभा का 38 वां राज्य सम्मेलन मोतिहारी में प्रारंभ जे टी न्यूज, मोतिहारी: बिहार राज्य किसान सभा…
Read More »मारवाड़ी सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न
मारवाड़ी सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न जे टी न्यूज, समस्तीपुर /रोसड़ा: रोसड़ा बाजार स्थित एक निजी रिजॉर्ट में रविवार…
Read More »रोसड़ा में होटलों और अस्पतालों का फायर ऑडिट, एक सप्ताह में एनओसी के लिए आवेदन का निर्देश
रोसड़ा में होटलों और अस्पतालों का फायर ऑडिट, एक सप्ताह में एनओसी के लिए आवेदन का निर्देश अग्नि सुरक्षा मानकों…
Read More »जलजमाव, जमा कचरा, जर्जर एवं जानलेवा सड़क समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध शुरू
जलजमाव, जमा कचरा, जर्जर एवं जानलेवा सड़क समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध शुरू जे टी न्यूज, मधेपुरा: नगर परिषद…
Read More »धानुका एकता महासंघ के कार्यक्रम में संगठन विस्तार, डॉ. शिव शंकर मंडल बने जिला अध्यक्ष
धानुका एकता महासंघ के कार्यक्रम में संगठन विस्तार, डॉ. शिव शंकर मंडल बने जिला अध्यक्ष जे टी न्यूज, समस्तीपुर :…
Read More »शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीसरी बैठक संपन्न
शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीसरी बैठक संपन्न जनसहयोग से मूर्ति स्थापना का लिया गया…
Read More »शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीसरी बैठक संपन्न
शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीसरी बैठक संपन्न जनसहयोग से मूर्ति स्थापना का लिया गया…
Read More »कर्नल एकेडेमी में विज किड कार्निवेल समारोह का भव्य आयोजन
कर्नल एकेडेमी में विज किड कार्निवेल समारोह का भव्य आयोजन जे टी न्यूज, कटिहार: कर्नल एकेडेमी, कटिहार में विज किड…
Read More »आवास एवं जेड व वाय श्रेणी का सुरक्षा हटाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा व पुरजोर विरोध
आवास एवं जेड व वाय श्रेणी का सुरक्षा हटाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा व पुरजोर विरोध…
Read More »