पश्चिम चंपारण
22 जुलाई को बेतिया में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा जे टी न्यूज़, बेतिया : 10 अगस्त को गांव के घरों पर 12 सौ रुपए टैक्स तथा राज्य के सड़कों पर टोल टैक्स के विरुद्ध समाहरणालय का घेराव एवं जेल भरो आंदोलन बेतिया।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैरिया लोकल कमिटी की बैठक कामरेड मदन प्रसाद की अध्यक्षता में बैरिया सरपंच सुनील यादव के निवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज बिहार सरकार बिहार के गरीबों किसानों खास कर गांव में रहने वाले तमाम लोगों का कमर तोड़ने पर टूल गई है। यह 12 सौ रुपए सालाना प्रत्येक घरों पर टैक्स लगाने का और राज्य स्तरीय सड़कों पर टोल टैक्स लगाने की योजना के तहत काम कर रही है ।यह घोर अन्याय एवं लूट है ।जब बिहार के सभी लोग अपनी जमीन की मालगुजारी देते हैं। रसीद कटवाते हैं ।उसमें भारी इजाफा बिहार सरकार के द्वारा की गई है। उसे कम करने के लिए जब किसान मजदूर मांग कर रहे हैं। तो उन पर भारी टैक्स की मार और सड़कों पर चलने के लिए टोल टैक्स की मार सहन से ज्यादा हो गया है। उन्होंने सम्राट चौधरी सरकार को चेतावनी दिया कि वह ऐसी जन विरोधी हरकतों से बाज आवें।अन्यथा बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ किसान, मजदूर सड़कों पर उतरेंगे ।22 जुलाई को बेतिया जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा और 10 अगस्त को जिला मुख्यालय बेतिया का घेराव किया जाएगा। जब तक प्रत्येक घरों पर लगने वाले 1200 टैक्स तथा सड़कों पर टोल टैक्स वापस नहीं लिया जाता। तब तक घेराव जारी रहेगा। अन्यथा जेल जाने के लिए लोग तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि आज जब खेतों में धान की रोपनी का समय है। जब किसानों को खाद की जरूरत है तो खाद स्टॉक में नहीं है। बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी चल रही है ।700 प्रति बोरी यूरिया खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है । प्रशासन की मिलीभगत से यह काम हो रहा है। इसलिए प्रशासन मौन है। उन्होंने हिदायत किया कि इस तरीके से किसानों को लूटने का जो काम हो रहा है उसे अविलंब बंद किया जाए और खाद की पर्याप्त व्यवस्था अविलंब किया जाए। बैठक में बैरिया लोकल मंत्री सुनील यादव ने अपना विस्तृत रिपोर्ट रखा। जिस पर चर्चा में संजय राव, अशर्फी पटेल, हरिशंकर यादव, काशी साह ,मिश्री यादव आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया
22 जुलाई को बेतिया में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाएगा जे टी न्यूज़, बेतिया : 10 अगस्त को गांव के…
Read More »मनरेगा खत्म करने की साजिश नहीं चलने देंगे
मनरेगा खत्म करने की साजिश नहीं चलने देंगे खेतिहर मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 6 सौ रुपए देना होगा जे टी…
Read More »*किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करो* *रोहतास जिला का 38 वां किसान सम्मेलन संपन्न*
*किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करो* *रोहतास जिला का 38 वां किसान सम्मेलन संपन्न* सासाराम। बिहार राज्य किसान…
Read More »पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा का 38 वां जिला सम्मेलन संपन्न
पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा का 38 वां जिला सम्मेलन संपन्न खाद और डीज़ल की कीमतों की वृद्धि वापस लो–विनोद…
Read More »(no title)
ईरान के राष्ट्रपति खुमेनेई की हत्या अमेरिका इजरायल द्वारा की गई आतंकवादी कार्रवाई बेतिया में ट्रंप का पुतला जलाया गया…
Read More »बजट को जन विरोधी करार दिया
बजट को जन विरोधी करार दिया जे टी न्यूज, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला…
Read More »किसानों , मजदूरों का बेतिया में मोटर साइकिल मार्च
किसानों , मजदूरों का बेतिया में मोटर साइकिल मार्च जे टी न्यूज, बेतिया: गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान…
Read More »*किसानों , मजदूरों का बेतिया में मोटर साइकिल मार्च*
*किसानों , मजदूरों का बेतिया में मोटर साइकिल मार्च* बेतिया। आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान…
Read More »कृषि,श्रमिक विरोधी काले कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को वाहन मार्च
कृषि,श्रमिक विरोधी काले कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को वाहन मार्च जे टी न्यूज, बेतिया: बिहार राज्य किसान सभा के…
Read More »-

चम्पारण आगमन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र
चम्पारण आगमन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र जे टी न्यूज, बेतिया: बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ…
Read More »
