एसडीएम दिलीप कुमार की तत्परता से बड़ी कार्रवाई, पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
एसडीएम दिलीप कुमार की तत्परता से बड़ी कार्रवाई, पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)पशुओं को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच एसडीएम दिलीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए पशुओं से लदे एक ट्रक को पकड़कर बिक्रमगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पशुओं के अवैध एवं नियमविरुद्ध परिवहन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम दिलीप कुमार की नजर पशुओं से लदे ट्रक पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद ट्रक को आवश्यक कार्रवाई के लिए बिक्रमगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसडीएम दिलीप कुमार की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि प्रशासन नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर है और सड़क पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, वाहन को पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।



