कोरोना के बचाव हेतु पूर्ण सतर्कता से चल रहा है मंडल कार्यालय में कार्य

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- रेल प्रशासन कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने हेतु पूर्णतया प्रतिबंध है इसी कड़ी में विगत दिनांक 204 2020 से मंडल कार्यालय में कार्य प्रारंभ होने के बाद और अधिक सतर्कता बरती जा रही है कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कल्याण निरीक्षक आरपीएफ मेडिकल एवं समाधि विवाह के कर्मचारियों को लगाया गया है  l

प्रत्येक कर्मचारी की संपूर्ण स्क्रीनिंग के उपरांत ही उन्हें कार्यालय में प्रवेश करने देते हैं अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न उपायों को अपनाते हुए मंडल कार्यालय में कार्य किया जा रहा है-


1. कार्यालय में कार्य हेतु 33% कर्मचारियों को ही रोटेशन वाइज कार्यालय में बुलाया जाता है।
2. कार्यालय में प्रवेश के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाता है। कार्यालय परिसर में गोल घेरा बनाया गया है तथा कर्मचारियों को प्रवेश के समय उक्त घेरा के प्रयोग हेतु निर्देशित किया जाता है।

3. कार्यालय के प्रवेश द्वार पर हाथ धोने हेतु हैंडवाश एवं पानी की पूर्णत: संपर्क रहित व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को प्रवेश के समय हाथ धोने हेतु भी निर्देशित किया जाता है।
4. प्रवेश द्वार पर प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाती है।

5. कर्मचारियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप ऑन रखने हेतु भी निर्देशित किया जाता है।
6. उपरोक्त सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत कर्मचारियों को पूर्ण विवरण कल्याण निरीक्षक द्वारा पंजिका में दर्ज करने के बाद उन्हें कार्यालय में प्रवेश दिया जाता है।

7. कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश पूर्णत: बंद है। साथ हीं कोरोना प्रभावित जिलों से आने वाले कर्मचारियों अथवा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

8. मंडल प्रशासन ने अपने अन्य इकाइयों जहां लाॅक डाउन के दौरान भी कार्य प्रारंभ हैं वहां भी कर्मचारियों से कार्य लिए जाने से पूर्व उपरोक्त सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी ईकाई प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ख्याल रखा जाए।

मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर अशोक माहेश्वरी के कुशल नेतृत्व में मंडल प्रशासन कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु पूर्ण सजग हैं तथा उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

“हमें पूर्ण विश्वास है कि हम रेल परिवार में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में सफल होंगे” ऐसा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वतीचंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झंझट टाइम्स को बताया है।

Related Articles

Back to top button