*ब्रेकिंग :कोरोना से बिहार में तीसरी मौत,एनएमसीएच में तोड़ा दम,*

संजीव मिश्रा
पटना ।

राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में कोरोना ने 64 साल के बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली। इस तरह से बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले मुंगेर और वैशाली के कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरीज की मौत इलाज के दौरान पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है।वह कैंसर के मरीज था और उसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

मृतक का नाम राहुल हुसैन है जो मोतिहारी का रहने वाला था। वह बीते 26 अप्रैल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और सैंपल जांच के दौरान उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

वहीं बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 466 हो गई है। शुक्रवार को बिहार में 16 नए केस पाए गए हैं। जिनमें 13 मधुबनी, 2 कटिहार और 1 रोहतास का है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button