साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, मधुबनी:
जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत परसौनी कंप्यूटर क्लासेस में परसौनवी फाउंडेशन एवं सर्व सर्वो प्रयास संस्थान के संयुक्त सहयोग से साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी यातायात डीएसपी सुजीत कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ समाज को जागरूक होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परसौनवी फाउंडेशन के निर्देशक परवेज हसन दानिश ने की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए समाज, अभिभावकों और युवाओं की सामूहिक भूमिका बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मधुबनी से आरजू फैद , सर्वो प्रयास संस्थान से पप्पू जी एवं इरशाद आलम भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने जागरूकता कार्यक्रमों को सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावशाली तरीके से जागरूकता फैलाई गई। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

