*जब तक नहीं होगी पीओ की बर्खास्तगी धरना रहेगा जारी*/9431406262

जब तक नहीं होगी पीओ की बर्खास्तगी धरना रहेगा जारीबाराचट्टी में मुखिया संघ ने लगाया ताला।

जेटीन्यूज

बाराचट्टी,गया :

बाराचट्टी प्रखंड के मनरेगा भवन में आज दूसरे दिन भी मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। सभी मुखिया ने मनरेगा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है एवं प्रोग्राम पदाधिकारी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हुए हैं।

संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह यादव की अध्यक्षता मे आयोजित इस धरना के दौरान मुखिया संघ ने कहा कि प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा मीडिया में दिए गए बयान मे हम सभी मुख्य पर जो आरोप  लगाया गया है वह काफी निंदनीय एवं दुखद है।

मनरेगा एक ऐसा योजना है जिसमें मनमाने ढंग से या बिना काम किए ना तो हम पैसे की भुगतान करा सकते हैं या कर सकते हैं उसके वावजूद कार्यक्रम पदाधिकारी ने गलत बयान बाजी क्यों किया। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए तत्पश्चात बिना काम के पैसे की निकासी की बात बिल्कुल गलत व द्वेष पूर्ण है।

क्योंकि इस बयान ने साबित कर दिया कि यह पदाधिकारी नहीं नेतागिरी के कार्य में ज्यादा दिलचस्प रखते हैं। धरना की सूचना होने के बाद जिला उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने पूरी मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार से लिया।मुखिया संघ के साथ वार्ता कर धरना को समाप्त कराने का आदेश दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार तथा अंचल पदाधिकारी कैलाश महतो ने मुखिया संघ के लोगों को तथा प्रोग्राम पदाधिकारी जफर कैफी के बीच धरना समाप्त करने का आग्रह करते हुए आपसी भाईचारे के साथ क्षेत्र व पंचायत की विकास करने की बात कही।

मौजूद मुखिया संघ के सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि जब तक इन्हें यहां से बर्खास्त कर हटाया नहीं जाता है तब तक हम लोग मनरेगा से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करेंगे एवं धरना पर बैठे रहेंगे। क्योंकि पीओ साहब के द्वारा हमलोगों के ऊपर पिछले 2 वर्ष से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिसे सहन करने लायक हम सब नहीं हैं।

डीडीसी ने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह यादव से दूरभाष पर उच्च पदाधिकारी बात कर बताया कि आप लोगों के द्वारा 3 माह पूर्व जो शिकायत प्रोग्राम पदाधिकारी के खिलाफ में की थी। उस बात से जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया है। लोक डाउन होने की वजह से आगे की कार्यवाई स्थगित है।आगे डीडीसी ने मुखिया लोगों को भरोसा दिलाया कि नियमानुसार आपलोगों की जो भी शिकायत है उस पर हम लोग नजर रखे हुए हैं निश्चित रूप से जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुखिया गायत्री देवी,ओमकार कुमार,राधिका देवी,दीनानाथ प्रजापत,जानकी प्रसाद यादव, तुलसी पासवान,कुमारी माधुरी, मनमा देवी,शबनम आरा,राजू कुमार यादव आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button