हलई ओपी के दरबा गांव में हुई गोलीबारी में तीन घायल

लोगो मे दहशत फैलाने के लिए की गई गोलीबारी

 

*जेटीन्यूज़*

*समस्तीपुर :*

जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में हुई गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में मंतोष कुमार, पूजा कुमारी एवं किशोरी राय बताए गए हैं।

हलई पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से घायलों को पटोरी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों के द्वारा हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्याय दिलाने के लिए आवेदन दिया गया है। घायल महिला पूजा कुमारी के पति श्रवन कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार ग्रामीण राजेश कुमार राय शनिवार की रात अपनी छत से गोलीबारी कर रहे थे।

ऐसा करने से मना किए जाने के बाद उनके साथ मिथिलेश कुमार राय, अर्जुन राय, रामकृपाल राय, अशोक राय सभी पहुंच गए। राजेश कुमार राय ने मुझ पर गोली चला दी। जब श्रवन कुमार ने भागकर जान बचाई तो उनकी पत्नी पूजा कुमारी को गोली लग गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे मंतोष कुमार को मिथिलेश कुमार राय ने गोली मार दी। जबकि अर्जुन राय ने किशोरी राय को गोली मारकर घायल कर दिया। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल हलई ओपी अध्यक्ष से घायलों को पटोरी अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घायलों में मंतोष कुमार की हालत अत्यंत चिंताजनक होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण अपने वर्चस्व को जमाने के लिए और दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी किया जाना बताया गया है।

ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने घटनास्थल से एक जिंदा गोली एक पिलेट एवं खोखा बरामद किया है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button