हरितिमा में दिवाकर घोष का एकल कहानी पाठ का हुआ आयोजन, 100 रुपए के नोट को साहित्यकारों ने सराहा

हरितिमा में दिवाकर घोष का एकल कहानी पाठ का हुआ आयोजन, 100 रुपए के नोट को साहित्यकारों ने सराहा

 

मुजफ्फरपुर। शहर के छत्ता चौक स्थित प्रो. (डॉ.) नंदकिशोर नंदन के आवास ’हरितिमा’ पर कहानीकार दिवाकर घोष का एकल कहानी पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “100रूपये का नोट” शीर्षक कथा ने उपस्थित साहित्यत्यकारों को खूब पसंद आई और उन्होंने इस कथा को जम कर सराहा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सह साहित्य सेवी सेफाली जी ने किया। इस दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष एवं कवि, कहानीकार, गीतकार, समीक्षक प्रो. डॉ नंदकिशोर नंदन ने कहानी समीक्षा क़े बहाने पुरे समकालीन कहानी एवं उसके विस्तृत फलक की विस्तार से चर्चा की। कहानी चर्चा में डॉ. चितरंजन कुमार, डॉ. रवि रंजन, डॉ कुमार विरल, डॉ. रणजीत दिनकर, मनोरमा नंदन ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button