हिंदुस्तान और अल्ट्राटेक की पहल से सम्मानित, बोलीं—“यह उपलब्धि पूरे पंचायत की है” जे टी न्यूज, पलासी (अररिया)।
हिंदुस्तान और अल्ट्राटेक की पहल से सम्मानित, बोलीं—“यह उपलब्धि पूरे पंचायत की है”
जे टी न्यूज, पलासी (अररिया)।

चहटपुर पंचायत की मुखिया सह पलासी प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष रूबी शोएब को प्रतिष्ठित ‘यशस्वी मुखिया’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पंचायत में विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर नेतृत्व की सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रूबी शोएब ने इसे अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे चहटपुर पंचायत की जनता के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी हर उस परिवार की है, जिसने विकास की इस यात्रा में सहयोग दिया है।
उन्होंने ‘हिंदुस्तान’ और ‘अल्ट्राटेक’ का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान जमीनी नेतृत्व को नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं।
रूबी शोएब ने भावुक शब्दों में कहा—“यह सम्मान मेरी नहीं, मेरे चहटपुर के हर घर, हर परिवार की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है। आपका आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है।”
चहटपुर पंचायत की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व जनभावनाओं से जुड़ता है, तो सम्मान सिर्फ व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को मिलता है।

