जदयू कार्यालय समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय चौधरी बीच कार्यक्रम के दौरान ही डिप्टी सीएम का भाषण शुरू होते ही समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी निकली बाहर, अफवाओं का बाजार गर्म।
जदयू कार्यालय समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय चौधरी
बीच कार्यक्रम के दौरान ही डिप्टी सीएम का भाषण शुरू होते ही समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी निकली बाहर, अफवाओं का बाजार गर्म।

जेटीन्यूज़
समस्तीपुर: रविवार को जिले अंतर्गत लोहिया आश्रम स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय चौधरी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बिहार में बढ़ते पुलिस एनकाउंटर पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो अपराध से कोई सरोकार है और न ही राज्य के लोगों के चिंता, बल्कि उनकी परेशानी सिर्फ सत्ता से बाहर रहने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध होने पर भी विपक्ष विरोध करता है और जब पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तब भी उन्हें दर्द होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम करेगी ।उन्होंने कहा 20 साल पहले की सरकार और वर्तमान एनडीए सरकार के कार्यकाल में उनके लिए कितने काम हुए हैं,

खासकर आर्थिक बेहतरी के क्षेत्र में। निशांत कुमार के बिहार दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का राज्य के सभी जिलों का दौरा कर सरकार के कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करना सराहनीय है। जेडीयू कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि वे राजनीति में और सक्रिय भूमिका निभाएं।वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर टिप्पणी करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि नतीजे जल्द सामने आ जाएंगे । इस सम्मान समारोह में एलजेपी (रामविलास) की सांसद शाम्भवी चौधरी समेत समस्तीपुर जिले के एनडीए के सभी सात विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि जैसे ही डिप्टी सीएम का भाषण शुरू हुआ सांसद शांभवी चौधरी कार्यक्रम से उठकर चली गई। बरहाल उनका इस तरह से जाना कई तरह के अफवाओं को जन्म दे गया। समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सबकुछ एनडीए में ठीक नहीं चल रहा है।


