औचक निरीक्षण के दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के दिए

औचक निरीक्षण के दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के दिए निर्देश

जे टी न्यूज, दरभंगा

शोध संस्थान में आने वाले छात्रों और शोधार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता – ईश्वर मंडल

जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल के अथक प्रयास एवं करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के सौंदर्यीकरण का कार्य की प्रगति को लेकर लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधायक ईश्वर मंडल ने कबड़ाघाट स्थित मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर एवं शोध संस्थान एवं निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्यो की भौतिक प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

विधायक ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शोध संस्थान में कराए जा रहे कार्यो का सूक्ष्मता का भी बारीकि से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत में इस संस्थान का बड़ा महत्व है, इसलिए यहाँ हो रहे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं संस्थान की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभागीय अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि जलापूर्ति से जुड़ी यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसकी मजबूती और तकनीक में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया करने एवं शोध संस्थान में आने वाले छात्रों और शोधार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश उन्होंने दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button