पुलिस दबिस में 11825 अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस दबिस में 11825 अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जे टी न्यूज,मधुबनी
थानाध्यक्ष, नगर थाना को गुप्त सूचना मिली की ग्राम महथा सागर, भौवाडा का रहने वाला रवि कुमार, अपने घर में लॉटरी का टिकट बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा एक छापामारी दल का गठन कर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्रमहथा सागर, भौवाडा पहुंचा गया जहाँ पुलिस वाहन को देखते हीं एल्बेस्टर से बना मकान से एक लड़का भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम/पता पूछने पर अपना नाम रवि कुमार, पे०-रामविलास ठाकुर सा०-महथा सागर, भौवाडा, थाना-नगर, जिला-मधुबनी बताया। भागने का कारण पुछने पर उस लड़का द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। शक के आधार पर घर का विधिवत तलाशी के क्रम में 05 रूपया के लॉटरी टिकट की कुल सं०-11825 पीस बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। ईस घटना के संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-232/96 दिनांक-03.05.2026 सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

