राजद उम्मीदवार की जीत पर बधाई
राजद उम्मीदवार की जीत पर बधाई

जे टी न्यूज़, पटना : स्थानीय प्राधिकार भोजपुर – बक्सर क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के लिए हुए उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार श्री सोनू राय की जीत पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह,फैयाज आलम कमाल , संजय यादव, मदन शर्मा एवं निर्भय अम्बेडकर, हरेंद्र कुशवाहा ,ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भोजपुर-बक्सर के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है।ज्ञातव्य है कि राधाचरण सेठ के विधानसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुए विधान परिषद की इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। जदयू ने राधाचरण सेठ के लड़के कन्हैया प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया था।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह जीत राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के प्रति आम लोगों के भरोसा और विश्वास की जीत है।

तेजस्वी यादव के राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हुए चुनावों में राजद को जबरदस्त कामयाबी हासिल हो रही है। पिछले दिनों केरल विधानसभा चुनाव में राजद एक सीट पर जीत हासिल की थी जबकि दो सीटों पर काफी कम मतों के अंतर से हार हुई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद हुए इस पहले उपचुनाव में पार्टी की कामयाबी से राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया है। राजद परिवार में खुशी का माहौल है।


