पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन


जे टी न्यूज़, मुजफ्फरपुर : उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर स्थित पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में पीएमजी श्री पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी मंडल एवं उप मंडल प्रमुखों के साथ पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी क्षेत्रों मे टारगेट भी सेट किया गया साथ हीं पिछले वित्तीय वर्ष में अनुकरणीय प्रदर्शन करनेवाले डाक कर्मवीरों को सम्मानित किया गया I इस दौरान डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में 100 प्रतिशत टारगेट अचीवमेंट के साथ उत्तरी प्रक्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर पी.एम.जी उत्तरी परिक्षेत्र मुजफ्फरपुर श्री पवन कुमार सिंह जी की उपस्थिति में डाक अधीक्षक श्री रॉबिनचंद्र को एवं श्री विक्की कुमार, डाक निरीक्षक, पूर्वी अनुमंडल समस्तीपुर को भी इसी क्षेत्र में 2 करोड़ से ज्यादा के नए प्रीमियम संग्रह करने तथा पूरे उत्तरी प्रक्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त करने हेतु शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया I साथ ही, पिछले वित्तीय में पी.ओ.एस. बी. खाता खोलने में सिंगल/डबल/ट्रिपल या उससे अधिक हैंड वाले उपडाकघर श्रेणी में क्रमशः नवरंग, इल्मास्नगर एवं दलसिंहसराय के उपडाकपाल श्री बैद्यनाथ पासवान, श्री दिलीप कुमार एवं श्री सुशील कुमार गिरी कुल 10432 खाता, 9507 खाता एवं 19150 खाता खोलने में अव्वल रहे I

शाखा डाकघर श्रेणी में गीता देवधा के श्रीमती रंजना कुमारी एवं अख्तियारखजुरी के श्री अरुण कुमार सिंह ने क्रमशः 5100 एवं 4385 खाता खोलकर पुरे प्रक्षेत्र में क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त कियाI डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में नए प्रीमियम संग्रह करने में समस्तीपुर प्रधानडाकघर, ताजपुर उपडाकघर, पूसा उपडाकघर एवं पटोरी उपडाकघर पुरे उत्तरी प्रक्षेत्र में टॉप रहा I वहीँ शाखाडाकघर, डी.इ./डायरेक्ट एजेंट में क्रमशः चोरा टभका के प्रशांत कुमार, प्रधानडाकघर के श्री चन्द्रप्रकाश , एवं डायरेक्ट एजेंट में राम बरन रॉय , सरोज कुमार साह अव्वल रहे I समस्तीपुर डाक प्रमंडल के मोहम्मद रफी शाखा डाकपाल चकबहाउद्दीन को पिछले वित्तीय वर्ष में 7093 आर्टिकल बुक कर पूरे प्रक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं डाक वितरण के क्षेत्र में अनिल कुमार पोस्टमैन प्रधानडाकघर समस्तीपुर ने 98.87 प्रतिशत वितरण कर उतरी परिक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया I उपर्युक्त सभी को पीएमजी पवन कुमार जी के द्वारा सर्टिफिकेट शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है ! डाक अधीक्षक ने मुख्य अतिथि पीएमजी श्री पवन कुमार सिंह जी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है ! वहीं पर समस्तीपुर प्रमंडल के सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, डाक निरीक्षक श्री मृत्युंजय कुमार, विक्रम कुमार, धनञ्जय कुमार, विक्की कुमार, कार्यालय सहायक संजीव कुमार, प्रभात रंजन , मुकेश कुमार, मनीष कुमार एवं ,नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव राकेश कुमार,अध्यक्ष ऋषिकेश पटेल,इत्यादि ने बधाई देकर प्रसन्नता जाहिर की है !

Related Articles

Back to top button