*भीषण आग लगने से लगभग 60 से अधिक घर जलकर हुआ राख। रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार।*

 

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/खनपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी पंचायत के पेठियागछि स्थित धोबी टोल वार्ड नं ०4 एवं क़ानूबिशनपुर पंचायत के भी वार्ड नं ०4 में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे में अचानक लगी भीषण आग। जिससे देखते ही देखते लगभग 60 से अधिक घर जलकर हुआ राख। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का बहुत कोशिश किया। लेकिन आग इतना वेकबू था कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था।
इसकी सूचना स्थानीय लोग ने प्रखंड प्रशासन को दिया जिस पर अंचलाधिकारी रेयाज शाहिद, थाना के एस आई अर्जुन प्रसाद सिंह, दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे, साथ ही पूर्व प्रमुख पवन देव प्रसाद सिंह ने जिला से अग्नि शामक दल लेकर आए, तब जाकर बड़ी मस्सक्त से 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूत्र के अनुसार रूदल दास के घर मे खाना बनाया जा रहा था। इसी क्रम में आग लग गयी और देखते देखते दर्जनों लोगों का घर पूर्णतः जल कर खाक हो गया। इसमे घर के अलाबा दर्जनों बकरी, गाय, अनाज, कपड़ा सहित लाखो रुपये नगद जलकर राख हो गया। कई लोग तो बुरी तरह झुलस भी गया है। सनद रहे कि चिकित्सक की कोई टीम घटना स्थल पर नही पहुँच पाई, जिससे लोगो मे काफ़ी नाराज़गी भी देखा गया है। घटना की सूचना पाकर जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुखिया पति रामबली चौधरी, वार्ड सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह इत्यादि लोग पहुँच कर घटना का जायजा लिया, और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मानव मूल्यों को देखते हुए अपने अपने स्तर से राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया है।
घटना में जलने वालों में मनोज ठाकुर, अजब ठाकुर, लतीफ धोबी,लिख्खी धोबी,सुरेंद्र दास, अब्दुल लतीफ,मकसूदन राय, शिव नारायण दास आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button